raksha bandhan 2020 mein kab hai / रक्षाबंधन कब है 2020


रक्षाबंधन 2020 : इस बार कब बंधेगी राखी, जानिए सबसे अच्छे शुभ मुहूर्त

   Raksha bandhan 2020

3 अगस्त 2020 को यानि सावन के समापन के साथ पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।
इसी दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधेंगी।

इस बार सावन में बारिश होने का योग है।

जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त...


         रक्षाबन्धन 2020 का मुहूर्त....

            राखी बांधने का मुहूर्त : 09:27:30 से 21:11:21 तक
                                                          
           अवधि : 11 घंटे 43 मिनट

          रक्षा बंधन अपराह्न मुहूर्त : 13:45:16 से 16:23:16 तक

         रक्षा बंधन प्रदोष मुहूर्त : 19:01:15 से 21:11:21तक                                                                                               

 

 Raksha Bandhan 2020: इस रक्षा बंधन कई देशों में भाइयों की कलाई रह जाएगी सूनी, ये है वजह

कोरोना के कारण कई देशों में रह रहे भाइयों की कलाई इस बार सूनी रह जायेगी। उनके पास बहनों के द्वारा राखी भेजने का कोई साधन नहीं है। फिलहाल डाक विभाग भी मात्र 35 देशों में ही अपनी सेवा दे रहा है। इस कारण पाकिस्तान, श्रीलंका, मलेशिया, अफगानिस्तान, सूडान, स्पेन, केन्या, ओमान, कतर, इराक, यूएई, कुवैत, फिजी, ब्राजील समेत 70 देशों में राखी नहीं पहुंच सकेगी।

इसके साथ ही अमेरिका व इंगलैंड में रहने वाले भागलपुर के लोगों की भी राखी की बुकिंग नहीं हो पा रही है। जबकि विभाग के द्वारा इसकी सेवा जारी है। डाकपाल सुनील कुमार सुमन ने बताया कि लगभग 105 देशों में डाक विभाग की सेवा दी जाती है। कोरोना संक्रमण के कारण फिलहाल 35 देशों में ही राखी पहुंच सकेगी। इसमें भी अमेरिका व इंगलैंड की जब बुकिंग की जा रही है तो कंप्यूटर इसे नहीं ले रहा है।  इस कारण दो दिनों में कई ग्राहक वापस लौट गये हैं।

फिलहाल 35 देशों में भेजी जा सकती है राखी-


भागलपुर व देश के विभिन्न कोने से फिलहाल 35 देशों में ही राखी भेजी जा सकती है। इसमें आस्ट्रेलिया, आस्ट्रिया, बांग्लादेश, बेल्जियम, भूटान, कनाडा, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, हांगकांग, हंगरी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, जॉर्डन, कोरिया, मैक्सिको, म्यांमार, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नार्वे, फिलिपिंस, स्वीटजरलैंड, थाइलैंड, तुर्की, यूके, उक्रेन, यूएसए, वियतनाम आदि देश शामिल हैं।

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

1 comments:

  1. pandit ji apne muhurth bahut sahi batya he... thanx,,....

    ReplyDelete